वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से खोरीबाड़ी प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया

खोरीबाड़ी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से खोरीबाड़ी प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल तथा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से अलग अलग पार्टी कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा कि 25 दिसंबर दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन एक ऐसे महापुरुष का जन्म हुआ था । अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ था। उन्हें काव्य लिखने की कला उन्हें विरासत में मिली। उन्होंने अपना करियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और राष्‍ट्रधर्मऔर वीर अर्जुन आदि का संपादन किया। वे एक सच्चे देशभक्त थे। इस दौरान खोरीबाड़ी बुढागंज पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी नेशनल कॉउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलाता सरकार वहीं दूसरी ओर रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, विश्वम्भर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें