liveaapnews : आज नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाला यह राष्ट्रव्यापी अभियान हमारे अन्नदाता भाइयों के सपनों को साकार करने का पवित्र संकल्प है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘लैब टू लैंड’ के दूरदर्शी विज़न के अनुरूप यह कार्यक्रम भारतीय कृषि को वैज्ञानिक नवाचारों, उन्नत बीजों और आधुनिक तकनीकों से समृद्ध करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
अभियान के अंतर्गत देश के 700 जिलों में लगभग 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक अभिनव और अभूतपूर्व अभियान है, जिसमें पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और किसानों की सहभागिता हो रही है।
यह केवल खेती नहीं बल्कि विकसित भारत की नींव को मजबूत करने का यज्ञ है। आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाएं और खेती को समृद्ध, किसान को सशक्त तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के इस संकल्प को साकार करें।










