वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है:- सुधीर कुमार

खोरीबाड़ी, सुनीता। गुरुवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के न्यू लोकेशन परिसर में सुधीर कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी, ए के सी सिंह उप-महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी, मितुल कुमार कमांडेंट 8 वीं वाहिनी स. सी. ब. खपरैल, डॉ. पंकर जैन, अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज व अन्य सदस्यों के द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान किया गया ।
वृक्षारोपण अभियान के तहत के “एक पेड़ मॉ के नाम” का पौधा लगते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा वृक्षारोपण करने को कहा और सभी जवानों को अपने-अपने माँ के नाम का पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सुधीर कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु विशेष बल दिया गया तथा इसके फायदे को बताते हुए कहा वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में, वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है ।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें