खोरीबाड़ी, सुनीता नायक। स्वर्ण जीत शर्मा कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के दिशानिर्देश पर वाहिनी के शहीद मनीकंदन पी. की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्ण जीत शर्मा कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा शहीद मनीकंदन पी. के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके बाद सम्मान गार्ड के द्वारा शोक शस्त्र करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वर्ण जीत शर्मा कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज, द्वारा सभी जवानों को बताया गया कि बल संख्या 140320461 शहीद आरक्षी मणिकंदन पी., पुत्र – पंकिराज एम. एवं श्रीमती सीथाबाई पी., गाँव – वीराविलाइ , डाकघर – कुरथेनकोड़, थाना-ऐरानियल, जिला-कन्याकुमारी, तमिलनाडु राज्य के रहने वाले थे।दिनांक 05-06-2020 को 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या 123/1 वाह्य सीमा चौकी सिंघीमारी के समीप क्षेत्र में किये गए तस्कर विरोधी अभियान के दौरान तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह किए बिना, वीरता का प्रदर्शन करते हुए, तस्करों को भागने पर मजबूर कर दिया एवं अपने टीम के सदस्यों की जान बचाई, इस मुठभेड़ में वीर शहीद आरक्षी/सामान्य मणिकंदन पी. को सिर में गंभीर चोट लगी, एवं वह वीरगति को प्राप्त हो गए। इस वीरतापूर्ण कार्य एवं अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद मणिकंदन पी. को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज नमन करती है।
कार्यक्रम के दौरान रविकान्त द्विवेदी उप कमान्डेंट, ऍम ब्रोजेन सिंह उप कमांडेंट, जगजीत बहादुर जेगवार उप कमान्डेंट सहित बल के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं सभी बल कार्मिक उपस्थित रहे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें