संजय मंडल रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर द्वितीय बार चयनित

खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में द्वितीय बार संजय मंडल को चयनित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर चुने जाने के पश्चात संजय मंडल ने कहा जिला व मंडल के उच्च पदाधिकारियों का मुझ पर अपना विश्वास और मेरे द्वारा पार्टी हित में किए कार्य को देखते हुए फिर से अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। फिर से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए जिला एवं मंडल के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैं निरंतर अपने दायित्व व लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। साथ ही अपने मंडल को सुचारू रूप से चलाने का भी प्रयास करूंगा। हमें जो भी निर्देश उच्च पदाधिकारी गण देंगे उसी निर्देशानुसार निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहूंगा ।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें