नक्सलबाड़ी। गुप्त सूचना के आधार पर दार्जिलिंग एसओजी की टीम तथा नक्सलबाड़ी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर सतभैया में एक महिला और दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार महिला सहित तीनों का नाम रीना चौधरी 24 परगना, सजल महंत कूचबिहार तथा सजीमुल शेख मुर्शिदाबाद का बताया गया । मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दार्जिलिंग एसओजी, की एक टीम तथा नक्सलबाड़ी पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान में सतभैया के पास एक महिला सहित तीन लोगों का तलाशी लिया । तलाशी में 23 किलो 800 ग्राम बरामद किया गया । मद्देनजर बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया । बताया गया की उक्त गांजा की खेप कूचबिहार से लाया गया था । पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई करते हुए थाना में एनडीपीएस एक्ट की तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया ।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










