सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) फ्रंटियर मुख्यालय और मना रही हैं सतर्कता जागरूकता सप्ताह

live aap news : खोरीबाड़ी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) फ्रंटियर मुख्यालय सिलीगुड़ी और इसकी सभी क्षेत्रीय इकाइयां 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रही हैं। इस वर्ष की थीम ‘स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’ है।  सीमांत मुख्यालय एसएसबी सिलीगुड़ी में श्री थॉमस चाको, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने सीमांत मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए श्री थॉमस चाको ने सभी उपस्थित लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने और आम जनता में भी इस खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करने

का आह्वान किया

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें