खोरीबाड़ी। 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अंतर्गत जी समवाय की बाहरी सीमा चोंकी गिलाबाड़ी में सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य बैठक और ज्वाइंट पेट्रोलिंग आयोजन किया गया। इस ज्वाइंट पेट्रोलिंग के कमांडर उप निरीक्षक बुलबुल सिंघा के साथ 08 अन्य जवान थे। ज्वाइंट पेट्रोलिंग भारत-नेपाल सीमा बोडर पिलर नम्बर 123 पर सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के साथ पहले बैठक की गयी। जिसमें उन्होंने सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को की चर्चा की गयी और उनको बोडर पर होने वाली तस्करी को रोकने की चर्चा की गयी। इसके पश्चात सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने बोडर पिलर 123 से 123/01 तक ज्वाइंट पैट्रोलिंग की गयी। इसमें नेपाल की बाहरी सीमा चोंकी घेराबारी के जवान आये थे जिसमे पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर उप निरीक्षक सूर्या खिमदिम के साथ 5 अन्य जवान थे। एसएसबी की ओर से उप निरीक्षक बुलबुल सिंघा के साथ सहायक उप निरीक्षक हरीश चंद, मुख्य आरक्षी उमेश भास्कर के साथ अन्य सशस्त्र सीमा बल के जवान मौजूद थे I उल्लेखनीय है की भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं, इसके साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक,भाषायी एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। विश्व में आमतौर पर दो पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते कारोबारी और कूटनीतिक होते हैं, लेकिन भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता इन सबसे अलग है। यहाँ रिश्ता केवल दो देशों की सीमा के बीच नहीं है बल्कि यहाँ रहने वाले लोगों से जुड़ा है। धार्मिक, सांस्कृतिक और खान पान की साझा विरासत इतनी सशक्त है कि कभी विवाद होता भी है तो लोगों के सीधा जुड़ा होने के कारण वह सुलझ भी जाता है। यही इन दोनों देशों के बीच भाईचारे के रिश्ते की खूबसूरती भी है और शक्ति भी।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें