नक्सलबाड़ी। रविवार को आठवीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल खपरैल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत वाहिनी मुख्यालय खपरैल में बाइक रैली का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय खपरैल से पत्थरघटा, न्यू चूमटा, टैंक मोड़ होते हुए खपरैल बाज़ार तक बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के 02 अधिकारी यथा डॉ. कन्नन हरिदास एवं डॉ. कौशलेन्द्र कुमार समेत 55 कार्मिकों ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। 8 वीं वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय एकता के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में बताया गया।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें