live aap news : खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी के भारत- नेपाल सीमांत ग्राम परिदर्शन व संपर्क अभियान के दौरान दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्ट ने पक्के मकानों के निर्माण के लिये आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। सीताराम सिंह व बसंती सिंह को सांसद द्वारा भेजे गए चेक एक महीने के भीतर ही प्राप्त हो गए। उल्लेखनीय है कि सांसद राजू बिष्ट 23 जनवरी को खोरीबाड़ी के भारत- नेपाल सीमांत ग्राम परिदर्शन व संपर्क अभियान पर गये थे। उस समय खोरीबाड़ी के पश्चिम रामधन के निवासी सीताराम सिंह व बसंती सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान नहीं मिलने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद सांसद राजू बिष्ट ने पक्के मकान के लिए एक लाख रुपये देने का वादा किया था। आश्वासन के बाद आज भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा ने सीताराम सिंह व बसंती सिंह को सांसद राजू बिष्ट द्वारा भेजे गए एक लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक मिलने के बाद वे काफी खुश हैं। उन्होंने सांसद का आभार भी जताया। इस दौरान भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, बबीता क्षेत्री, अजय उरांव, मनीषा सरकार, तापस मांझी, गोमा देवी तमान्ग सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें