Live aap news : खोरीबाड़ी। पानीटंकी सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे सूर्या संस्कार केंद्र एवं यूथ क्लब के भैया बहनों ने एसएसबी कैंप जाकर अधिकारियों तथा जवानों के रक्षा सूत्र बाँध कर रक्षाबन्धन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विनोद कुमार महतो ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व एक दूसरे को जोड़ने का पर्व है इस पर्व के माध्यम से ब्राह्मण यजमान की रक्षा सूत्र बांधकर अपने कर्तव्य की याद दिलाता है।
सर्वप्रथम इंद्राणी ने राजा इंद्र के रक्षा सूत्र बांधकर देवताओं की रक्षा का संकल्प दिलाया तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी के पल्लू से कपड़ा काटकर श्री कृष्ण की अंगुली पर बांधा तो भगवान कृष्ण ने द्रौपदी के चीर हरण के समय द्रोपदी की रक्षा की आज बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई को राष्ट्र की सुरक्षा तथा अखंडता का स्मरण दिलाती है। आज हम सब मिलकर संकल्प बद्ध होते हैं की मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे इसके पश्चात सब अधिकारियों के साथ शारदा शिशु तीर्थ बतासी में सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में सामूहिक वृक्षारोपण कर 100 आम के पेड़ लगाए गए। आज के कार्यक्रम में विमल सिंह, विनोद कुमार महतो, सोबिंद बर्मन सहित अनेक ग्राम वासियों की सहभागिता रही।