खोरीबाड़ी। सशस्त्र सीमा बल 41वीं वाहिनी रानीडांगा अंतर्गत भातगांव समवाय इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जवानों तथा स्थानीय लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से बुधवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगुजोत गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान साफ़ सफाई के साथ साथ स्वच्छता के ऊपर सभी को जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील कि वे अपने घरों एवं उसके आस – पास में सफाई पर विशेष ध्यान दें। आज के दौर में खतरनाक बिमारियों का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। ऐसी स्थिति में हमलोगों को स्वच्छता के महत्व को समझना होंगा और ये हम सभी कि जिम्मेवारी है। बताया कि एसएसबी हमेशा से आप लोगो के बीच मानव कल्याण कार्यक्रम ( कम्युनिटी वेलफेयर ) के द्वारा ऐसे अनेकों कार्य करती आ रही है। आपलोगों के बेहतर कल के लिए एसएसबी हमेशा से तत्पर रही है ।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










