स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का वास् होता है,पुलिस कर्मी सुबह की सैर पर निकले। वहीं पुलिस कर्मियों ने मैदान में पीटी भी किए

नक्सलबाड़ी। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का वास् होता है। कहा जाता है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। मनुष्य के पास जो मूल संपत्ति है, वह मन है। मन को स्वस्थ रखना है, तो तन को भी स्वस्थ रखना ही होगा। मद्देनजर अच्छे स्वास्थ्य और जनता के साथ आपसी समन्वय स्थापित के उद्धेश्य से गुरुवार को नक्सलबाड़ी सीआई सुदीप्त सरकार के अगुवाई में नक्सलबाड़ी थाना ओसी इफ़तेखार उल हसन सहित पुलिस कर्मी सुबह की सैर पर निकले। वहीं पुलिस कर्मियों ने मैदान में पीटी भी किए । बताया गया की पुलिस कर्मियों ने गुरुवार सुबह नक्सलबाड़ी थाने से बाजार, रथखोला मोड़, खालपाड़ा होते हुए करीब छः किलोमीटर की सैर किए। साथ ही खालपाड़ा मैदान में पीटी किया गया। वहीं मैदान में पहुंचे फुटबॉल टीम से परिचित होते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए बातचीत किया गया। पुलिसकर्मियों को काम के दौरान समय निकाल कर शरीर को फिट रखने के आह्वान किया । उल्लेखनीय है की यदि मनुष्य का शरीर स्वस्थ होगा, तो वह किसी भी भौतिक समस्या या परिस्थिति का सामना कर उसका समाधान निकाल सकता है। इससे उसके मन में किसी भी तरह की परेशानी व संशय का निर्माण नहीं होगा। अपितु इस सफलता से उसके मन में उत्साह बढ़ेगा और वह आगे की परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। पुलिस कर्मियों द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें