हर्षोल्लास, भाईचारे, शांति व सादगी के साथ ईद संपन्न

खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी नक्सलबाड़ी सहित सीमावर्ती इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को नमाज अदा किया और ईद की मुबारकबाद दी। ईद का त्योहार रमजान के पाक महीने में रोजे रखने पर ईद का चांद दिखाई देने पर मनाया जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। नक्सलबाड़ी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईद मनाई। नक्सलबाड़ी के रथखोला ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नक्सलबाड़ी के मजीबुर रहमान ने बताया ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं और सभी लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। मिठाइयां और तोहफे बांटते हैं। सभी बड़े इस दिन अपने छोटों को तोहफे के रूप में ईदी देते हैं। ईद के अवसर पर सभी मुस्लिम लोगों के घरों में शाही पकवान बनाए जाते हैं। ईद पर सभी मुस्लिम घरों में सेवइयां बनाई जाती है। इसके अलावा भी अलग -अलग घरों में अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं। वहीं सीमावर्ती गलगलिया के विभिन्न ईदगाहों में भी नमाज अदा किया और ईद की मुबारकबाद दी गई। इरफान आलम ने बताया खोरीबाड़ी में भी ईद हर्षोल्लास, भाईचारे, शांति व सादगी के साथ मनाया गया। वहीं सीमावर्ती गलगलिया इलाके में भी ईद शांति, हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें