Live aap news : खोरीबाड़ी। विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को शाम लगभग 5.30 बजे एसएसबी 41वीं बटालियन, कर्सियांग वन प्रभाग के अंतर्गत टुकरियाझार रेंज और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया। संयुक्त अभियान में हाथी दांत के टुकड़े के साथ 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में नक्सलबाड़ी बस स्टैंड के पास उक्त लोगों के पास से लगभग 945 ग्राम का हाथी दांत का टुकड़ा बरामद किया गया। मद्देनजर बरामद हाथी दांत को जब्त करते हुए उक्त पांचों को हिरासत में ले लिया गया। सभी को नक्सलबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आवश्यक कार्यवाई पश्चात शुक्रवार को पांचों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।