Live aap news : खोरीबाड़ी। राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए एक उत्साहवर्धक वातावरण सृजित करने हेतु दिनांक 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के 8वीं वाहिनीं ने हिंदी पखवाड़ का आयोजन किया I इस पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, शब्दकोश प्रतियोगिता तथा वीर रस देशभक्ति कविता का आयोजन किया गया जिसमे हिंदी व अहिन्दी भाषी जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाI कार्यक्रम में जवानों ने हिंदी भाषा व अन्य भारतीय भाषा के महत्व के ऊपर चर्चा किया तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा के महत्व के उपर प्रकाश डालाI कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य हिंदी में मौलिक कार्य को जैसे टिप्पणी, मसौदे, पत्राचार और प्रपत्र को बढ़ावा देना हैI यह कार्यक्रम 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक मनाया जायेगा जिसमे अंतर्गत 8वीं वाहिनीं के कार्यालय का पूरा कार्य हिंदी में किया जायेगा।