Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

एसएसबी और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ई समवाय मुख्यालय कदूवीटा में एसएसबी और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य मैत्री वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया, इस मैत्री वॉलीबाल मैच की शुरुआत सहायक कमांडेंट चतुर सिंह ने की। उन्होंने सभी उपस्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के खिलाड़ियों का मैत्री वॉलीबाल मैच में आने के लिए धन्यवाद दिया, और कहा कि नेपाल भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, और सदियों से चली आ रही भौगौलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों/संबंधों के कारण अपनी विदेश नीति में एक विशेष महत्त्व रखता है। भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं, इसके साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। दोनों देशों का रिश्ता केवल दो देशों की सीमा के बीच नहीं है बल्कि यहाँ रहने वाले लोगों से जुड़ा है। तदुपरान्त मैत्री मैच का शुभारम्भ चतुर सिंह सहायक कमांडेंट एसएसबी और देव बहादुर बोहरा नायब उपरीक्षक सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल ने खिलाडियों से परिचय किया, जिसमें सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल की टीम 2-1 से विजयी हुई। मैच के समापन अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल के नायब उपरीक्षक देव बहादुर बोहरा ने 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहाँ दोनों सुरक्षा बालों के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे वहीँ दोनों देशों के बीच मैत्री सम्बन्ध अधिक प्रगाढ़ होंगे।
इस मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल की ओर से चतुर सिंह सहायक कमान्डेंट, मुख्य आरक्षी डी. राकेश नारायण, मुख्य आरक्षी अमितावा एस.महापात्रा, मुख्य आरक्षी प्रसादा कुमार कारजी, मुख्य आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी धन बहादुर लिम्बू एवं आरक्षी हरीश चन्द्र नायक तथा सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल की ओर से नायब उपरीक्षक देव बहादुर बोहरा, मुख्य आरक्षी समीर राई, मुख्य आरक्षी विश्वास श्रेष्ठा, सहायक मुख्य आरक्षी केवल भटराइ, आरक्षी हेमराज लिम्बू, आरक्षी समीप थाम्सुहंग तथा आरक्षी देबेश विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement