Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी प्रखंड में दो नये स्वास्थ्य केन्द्रों का शिलान्यास

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर देते हुए सिलीगुड़ी महकमा परिषद के किशोरी मोहन सिंह ने बुधवार को खोरीबाड़ी प्रखंड में दो नये स्वास्थ्य केन्द्रों का शिलान्यास किया। इसी दिन खोरीबाड़ी के मदनजोत व सुबलभिट्टा में दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का काम शुरू हुआ। खोरीबाड़ी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी शफीउल आलम मलिक ने कहा कि प्रखंड में 11 स्वास्थ्य केंद्र हैं। नए 7 केंद्रों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें से तीन पर काम चल रहा है और दो आज से शुरू हो गए हैं। वहीं सिलीगुड़ी महकमा परिषद के किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल एप के माध्यम से इलाज किया जाएगा। 31 लाख की लागत से स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा तथा स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी एएनएम व जीएनएम व आशा कार्यकर्ता होंगी।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement