Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

घर के अंदर से गांजे का धंधा चला रही एक महिला गिरफ्तार, गांजा भी जब्त

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

news bazar24 : खोरीबाड़ी। माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने माटीगाड़ा इलाके में घर के अंदर से गांजे का धंधा चला रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। घर से गांजा भी भी जब्त किया गया। मिली जानकारी अनुसार माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने माटीगाड़ा में घर के अंदर चल रहे मादक के धंधे का खुलासा करते हुए मादक के धंधे की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम जगतार साहनी (50) है। वह माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन की रहने वाली है। जगतार साहनी को उप कार्यकारी मजिस्ट्रेट शांतनु तरफदेर की उपस्थिति में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। जगतार साहनी बाहर से गांजा मंगवाती थी और अपने घर में गांजे की छोटे- छोटे पैकेट बनाकर सिलीगुड़ी के मार्केट में बेचती थी। वह सिलीगुड़ी में गांजे की डिस्ट्रीब्यूटर मानी जाती थी। इसकी खबर मिलते ही माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने शुक्रवार रात को माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन स्थित जगतार साहनी के घर में अभियान चलाया और गांजे के पैकेट तैयार करते हुए उसे पकड़ा। उसके घर से कल 12 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया। पुलिस जांच कर रही है।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement