Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

दीदीर सुरक्षा कवच को लेकर बुढागंज अंचल में बैठक

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम नागरिकों के जीवन के सुविधा के लिए कई योजनाएं लागू की है। यह सभी योजनाएं हर नागरिकों तक पहुंचा है या नहीं। इसके लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम की घोषणा की है। जिसका नाम दीदीर सुरक्षा कवच दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के तहत दीदी के दूत घर-घर जाकर आम नागरिकों से यह जानकारी लेंगे कि इन योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता है या नहीं। मद्देनजर खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज अंचल में विभिन्न जानकारियों से अवगत किया गया। उन्होंने बताया सभी अंचल व बूथ स्तर पर टीम गठित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की राज्य सरकार के तरफ से जो योजनाएं लागू की गई है। जैसे लक्ष्मी भंडारे, युवाश्री, कृषक बंधु, कन्याश्री, स्वास्थ्य साथी, सामाजिक सुरक्षा योजना, जय जोहार पेंशन योजना सहित अन्य योजनाएं लागू की गई है। वह योजना सभी लोगों तक पहुंची है या नहीं। इसकी जानकारी ली जाएगी। जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिला है। उनको इन योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य दीदी का दूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। वह देश के किसी राज्य में नहीं है। यह योजना बिना कोई भेदभाव के सभी जाति धर्म भाषा मजहब के लोगों को दिया जा रहा है।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement