Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

“नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news: खोरीबाड़ी। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गर्वनडांगा में “नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 19वी वाहिनी के उप कमान्डेंट रविकांत द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों ने उसका लाभ प्राप्त किया। उल्लेखनीय है की 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमान्त क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिवर्ष ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जाते हैं, जिससे जनता लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में डॉ कौशलेन्द्र कुमार 08 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की। कार्यक्रम में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्या के मुताबिक दवा प्राप्त की, और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय जनता को सदैव लाभ मिलते आये हैं और वह चाहते हैं की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस तरह की कल्याणकारी योजनायें आती रहें। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के निरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रेम दत्त रतूड़ी, सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट संतोष चन्द्र, उप निरीक्षक एल. प्रियव्रत एस, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गन्धर्वडन्गा के प्रधान अध्यापक अभिराम रॉय, वार्ड सदस्य अभेदा खातून, मुख्य आरक्षी उपेन्द्र यादव, आरक्षी (नर्सिंग असिस्टेंट) चन्दन कुमार, आरक्षी मृत्युंजय सेनापति, और आरक्षी नितिन बटवारिया सहित बल के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement