Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को सजग करने के उद्देश्य से पानीटंकी में जागरूकता रैली

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को सजग करने के उद्देश्य से आज खोरीबाड़ी थाना पुलिस तथा टुकुरिया झाड़ वन विभाग की ओर से सेव फॉरेस्ट सेव वाईल्डलाइफ के तहत पानीटंकी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली पानीटंकी के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। आयोजित जागरूकता रैली में ‘पौधे लगाएं, जीवन बचाए आदि का संदेश दिया गया। साथ ही पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। लोगों को आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बताया कि मानव व पर्यावरण एक – दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। वन विभिन्न पौधों और जानवरों का निवास स्थान हैं। वे कार्बनडाइऑक्साइड को अंदर खींचकर और वर्षा को नियंत्रित करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। साथ ही वन्यजीवों को भोजन और स्थान प्रदान करते हैं जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। यदि सभी वन नष्ट हो जाते हैं, तो इसका पर्यावरण संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। वहीं वन्यजीव खाद्य श्रृंखला का हिस्सा बनते हैं। वे पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी है। “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ“ ये सिर्फ एक नारा ही नहीं अपितु हमारे लिए एक जिम्मेदारी भी है। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का भी अपील किया गया। इस अवसर पर टुकुरिया झाड़ बीट ऑफिसर टिंकू महतो, डीआई रूरल प्राण मंडल, पानीटंकी पुलिस पोस्ट ओसी अनूप कुमार वैद्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement