Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बारहमनिरामजोत के कार्य क्षेत्रो में विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news : खोरीबाड़ी। आठवीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय खपरैल में राष्ट्रीय खेल दिवस-2022 के अवसर पर आठवीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल खपरैल और बाहय सीमा चौकी पशुपति फाटक, ओकैटी, बाग्खोरे, टीनग्लिंग, लोहागढ़, बारहमनिरामजोत के कार्य क्षेत्रो में विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इसी क्रम में बाहय सीमा चौकियों के इलाको में जवानो और बॉर्डर क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं के साथ रसा-कस्सी, शार्ट रन, कबड्डी, खो-खो वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया I वाहिनी मुख्यालय खपरैल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |
इस मौके पर सीमावर्ती लोगों ने भी खेल-कूद कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व उनको राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास के बारे में बताया व खेलों के महत्व के बारे में जागरूक किया व हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि देने के लिए खेलों को अपने दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया |

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement