Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत बुधकरण जोत में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम कालाचंद बर्मन (58) है। घटना से इलाके में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कालाचंद बर्मन बुधवार रात को सिलीगुड़ी से काम करके घर लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा। मद्देनजर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement