Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत साइकल रैली, मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news : खोरीबाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत साइकल रैली, मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन एसएसबी 19 वीं वाहिनी मुख्यालय के साथ साथ सभी समवाय के द्वारा आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय मे साइकल रैली उप कमांडेंट रवि कान्त द्विवेदी की अगुवाई में वाहिनी मुख्यालय से होते हुए गाँव गाँव घूमते सभी को जागरूक करते हुए पाठमारी से वापस मुख्यालय 15 किलोमीटर दूरी तय कर समापन किया गया | इस कार्यक्रम में गांव के युवा, छात्र एवं छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत भी किया गया | इस अभियान के दौरान तिरंगा वितरण भी किया गया तथा गांव के सभी लोगों को ये बताया गया की सभी को अपने घर मे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर इस तिरंगा को लगाए | इस कार्यक्रम मे एसएसबी जवानों के साथ आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सभी ने बताया की वो सभी लोग 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाइएंगे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement