Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

1वीं वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवाय व बाहय सीमा चौकियों में 16 अप्रैल 2022 से 21 जून 2022 तक का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news: खोरीबाड़ी। योग करने से मनुष्य के मन में अच्छे विचार आते हैं। वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। इसलिए बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय योगासन है। नित्य योग करने से शरीर को नव जीवन प्रदान करता है। इसलिए हर मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए। मद्देनजर आगामी 8 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा अमृत महोत्सव ” के 75 दिवसीय योगा कार्यक्रम का आयोजन अलग अलग दिन एसएसबी 41वीं वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवाय व बाहय सीमा चौकियों में 16 अप्रैल 2022 से 21 जून 2022 तक का आयोजन है । इसके तहत रविवार को एसएसबी 41वाहिनी मुख्यालय रानीडांगा में योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त योग शिविर में कमांडेंट सुभाष चंद नेगी, सेकेंड इन कमांडेंट नवीन कुमार राय तथा ओ ओकेन्द्र सिंह तथा जवान शामिल हुए। योग शिविर में योग शिक्षकों नीरज कुमार तथा भवानी राठौर के द्वारा उपस्थित अधिकारियों व जवानों को विभिन्न प्रकार के योगा करवाए गए । साथ ही अनुलोम विलोम, कपालभाति और अन्य कई प्राणायाम करना सिखाए। इस अवसर पर योग शिक्षक ने कहा कि हर दिन में प्राणायाम करने से कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से निजात मिल सकती है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों को सेहतमंद रहने के लिए कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया सही आसन से मन, तन और विचार में स्थिरता ने ही नहीं आती अपितु शरीर निरोग होता है। इसीलिए आसन का विशेष महत्व हैं। साथ ही योगा से होनेवाली विभिन्न लाभों को बताया गया।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement