livea apnews : पूर्व मंत्री गनी खान चौधरी के जन्मदिन पर कार्यक्रम की तैयारी।
मालदा इंडियन नेशनल कांग्रेस अपने दिवंगत पूर्व रेल मंत्री गनी खान चौधरी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कांग्रेस नेता गनी खान चौधरी के मालदा कोतवाली स्थित पैतृक आवास पर आज शाम एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मालदा सांसद अबू हसन चौधरी सह जिला कांग्रेस के जिला व प्रखंड समिति के नेताओं समेत विभिन्न क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी 1 नवंबर को कांग्रेस अपने कद्दावर दिवंगत नेता व मालदा के मसीहा गनी खान चौधरी का जन्मदिन मनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में लिए गए निर्णय से अवगत कराते हुए सांसद सह जिलाध्यक्ष अबू हशीम चौधरी ने कहा कि दिवंगत नेता के जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम हम अपने नेता की दरगाह क्षेत्र में चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। जिला स्तर पर शहर के हर क्षेत्र में बाइक रैली होगीऔर कोतवाली आवास पर रक्तदान शिविर के अलावा दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें