Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

19वीं वाहिनी मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

Live aap news : खोरीबाड़ी। एसएसबी 19वीं वाहिनी मुख्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। वाहिनी के उप कमान्डेंट जगजीत बहादुर जेगवार ने वाहिनी के सर्व धर्म स्थल में आयोजित पूजा अर्चना में बैठकर वाहिनी और समस्त बल कर्मियों की अच्छी सेहत और मंगल कामना हेतु प्रार्थना की। उनके द्वारा वाहिनी के हथियारों, कल पुर्जों के साथ साथ समस्त वाहनों को विधिवत तिलक और पुष्प हार चढ़ाया गया। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है, कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही इन्द्रपुरी, यमपुरी, वरुण पूरी, कुबेर पुरी, पांडव पुरी के साथ साथ सभी प्रकार के देवताओं के अस्त्रों का निर्माण किया था जिस कारण से भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी भी कहा जाता है।मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ समस्त कार्यों में उन्नति होती है। पूजा अर्चना के दौरान वाहिनी के सहायक कमान्डेंट (संचार) सुनील कुमार, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, सहायक उप निरीक्षक संचार दिनकर कुमार मिश्रा सहित बल के समस्त कार्मिक मौजूद थे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement