19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समवाय सुखानी के क्षेत्र के गाँव सुखानी, में “नागरिक कल्याण कार्यक्रम”

live aap news : खोरीबाड़ी, सुनीता। मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समवाय सुखानी के क्षेत्र के गाँव सुखानी, में “नागरिक कल्याण कार्यक्रम” के अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उसका लाभ प्राप्त किया। मिली जानकारी अनुसार 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमान्त क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिवर्ष ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जाते हैं, जिससे जनता लाभान्वित हो सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा से डॉ दीपक क्षेत्री चीफ वेटेरिनरी ऑफिसर सर्जन द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की।

कार्यक्रम में 26 ग्रामीणों ने आकर अपने पशुओं की समस्या के मुताबिक लगभग 52 पशुओं के लिऐ दवाईयां प्राप्त की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय जनता को सदैव लाभ मिलते आये हैं और वह चाहते हैं की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस तरह की कल्याणकारी योजनायें आती रहें। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक गौर मोहन रॉय, सहायक उप निरीक्षक सीएच सनातोंबा सिंह, मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) विवेक कुमार, मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) जयपाल, आरक्षी (पशु चिकित्सा) अमरीक सिंह सहित बल के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें