खोरीबाड़ी। सशस्त्र सीमा बल 19वीं वाहिनी द्वारा अपना ‘21 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्र्म के मुख्य अतिथि श्रीकांत शास्त्री जिलाधिकारी किशनगंज के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर कार्यकर्म की शुरुवात की गयी। उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीकांत शास्त्री जिलाधिकारी किशनगंज का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा उनके द्वारा बहुमूल्य समय निकालने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। वाहिनी के पुरे वार्षिक प्रचालन उप्लाब्धियों एवं विभिन्न प्रकार के किए गए कार्यक्रम को बताया गया। इसके पशात श्रीकांत शास्त्री जिलाधिकारी किशनगंज एवं कमांडेंट मधुकर अमिताभ द्वारा वाहिनी मुख्यालय के बलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि को वाहिनी के तरफ से कमांडेंट मधुकर अमिताभ के द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा वाहिनी के सभी अधिकारीयों एवं जवानों को वाहिनी के २१ वां स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी गई। तत्पश्चात वाहिनी के जवानों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किये गए और सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी से आये हुए जाज बैंड द्वारा उत्तम प्रदर्शन किया गया। जिसमें उन्होंने गीत सुनाये तथा पुरे सभा को आनंदित किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा वाहिनी मुख्यालय की सभी समवायो के द्वारा लगाये गए विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री के स्टालो का रिबिन काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट सिकंदर, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, निरीक्षक विजेंद्र ठाकुर, निरीक्षक राज कुमार मंडल, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निरीक्षक स्वरुप चंदा, उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार एवं बल के अन्य जवानों ने भाग लिया।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें