खोरीबाड़ी । भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन की और से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कदोमनी समवाय अंतर्गत कुकुराजोत बीओपी क्षेत्र में निःशुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एसएसबी 41वीं बटालियन मेडिकल कमांडेट चिकित्सक डाँ रिंकू डे, कदोमनी समवाय इंचार्ज विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे । एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कुकुराजोत बीओपी अंतर्गत तारीजोत में मानव चिकित्सा शिविर में आस – पास के गाँवो के करीब 204 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाई वितरित किया गया । उक्त शिविर के आयोजन से ग्रामीणों के लिए काफी सुविधा हुई । एसएसबी की औऱ से समय – समय पर समाजहित में कार्यों का आयोजन करती रहती है । मद्देनजर तारीजोत में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । वही शिविर के आयोजन से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया । साथ ही एसएसबी की औऱ से समाजहित में किए जा रहे कार्यो के लिए प्रशंसा भी किया ।










