मारुति टी गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन कर बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन का गठन किया गया

live aap news: खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी ब्लॉक के रानीगंज बिन्नाबाड़ी अंतर्गत मारुति टी गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन कर बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन का गठन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन खोरीबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत कुमार झा ने बताया कार्यक्रम के दौरान मारुति टी स्टेट में 150 परिवार बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन में शामिल हुए। साथ एक नया कमिटी का गठन किया गया। नव गठित कमिटी में अध्यक्ष पद पर राज नारायण महतो, उपाध्यक्ष पद पर अजीत उरांव, सचिव पद के लिए भीमा उरांव को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। उन्होंने बताया नव गठित कमिटी की सूची मारुति टी स्टेट मैनेजर को दे दिया गया है। इस दौरान चाय श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। चाय श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन हरसंभव तत्पर है। इस अवसर पर बीटीडब्ल्यू ट्रेड यूनियन सेंट्रल अध्यक्ष जुगल झा, भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, महासचिव संतोष राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, नक्सलबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जेम्स खाल्को, खोरीबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत झा, मारुति टी स्टेट के नवगठित कमिटी के अध्यक्ष राज नारायण महतो, उपाध्यक्ष अजीत उरांव, सचिव भीमा उरांव, जे टिग्गा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें