Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

8 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news : खोरीबाड़ी। आठवीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय खपरैल व सभी बाहय सीमा चौकियों में व कार्यक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों पर 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया | ध्वजारोहण के पश्चात् वाहिनी के कमांडेंट श्री मितुल कुमार ने बल कर्मियों की संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के शुभकामनाएं दी तत्पश्चात सीमा के प्रबंधन पर बल दिया | इस मौके पर समवाय बारामनिराम्जोत में सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक श्री अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया व स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | इस मौके पर श्री मंजीत सिंह पड्डा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय रानीडांगा, श्री मितुल कुमार, कमांडेंट 8 वीं वाहिनी, श्री पप्पू चकमा व श्री राजू यादव उप कमांडेंट, श्री सुखवीर सिंह, सहायक कमांडेंट, वाहिनी के 70 कार्मिकों के अलावा स्थानीय लोग व स्कूल के बच्चे मौजेद थे | सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक श्री अमित कुमार ने सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के अंतर्गत सभी वाहिनियों के कार्मिकों, उनके परिवारों व भारत नेपाल सीमावर्ती जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं नेपाल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स, बहुनडांगी को मिठाई भेंट की | इसके अलावा 8वीं वाहिनी मुख्यालय द्वारा खोपलासी उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री योगेश कुमार सैनी, उप कमांडेंट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए |

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement