Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

BJP: भ्रष्टाचार के विरोध में ”चोर धरो जेल भरों” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

live aap news : खोरीबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल कमिटी की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के विरोध में ”चोर धरो जेल भरों” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में विरोध रैली भाजपा के खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ और क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर वापस पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ । जानकारी देते हुए खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने बताया भाजपा राज्य के विभिन्न हिस्सों में ‘चोर धरो जेल भरो’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मद्देनजर खोरीबाड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध रैली निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल सभी व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कड़ी सजा देने की मांग की। विरोध रैली में भाजपा नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देबनाथ, खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिला सचिव मनीषा सरकार, शक्तिजय बारोइ समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement