mALDA NEWS : गंगा से बालक का शव बरामद होने के मामले में हत्या का केस

LIVE AAP NEWS :  मालदा पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा विवाद में अंतत: भवानंदपुर में गंगा नदी से बरामद 10 साल के बालक के शव के मामले में बरहड़वा थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त करने में जुटी है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।दरअसल, झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित भवानंदपुर में आज दोपहर गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जब गंगा में जाल फेंका तो कुछ भारी जैसा चीज फंसी। मछुआरे को पहले लगा कि शायद बड़ी मछली फंसी होगी। मछुआरों ने धीर-धीरे जाल को बाहर खिंचा तो देखा कि एक बोरी पत्थर बंधा था। बोरी खोलने पर करीब 10 साल के एक बालक का शव मिला। देखने से शव कुछ ही घंटे पहले का प्रतीत हो रहा था। मृतक बालक के शरीर पर लाल-काले रंग का फूल बांह टी शर्ट और जिंस का हाफ पैंट है । सूचना पाकर फरक्का व बरहड़वा दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि फरक्का पुलिस ने पहले ही कलियाचक थाना क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ लिया। दो राज्यों के सीमा विवाद के चक्कर में अंतत: बरहड़वा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस को अंदेशा है कि बालक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को बोरी में बंद कर गंगा नदी में फेंका गया होगा। पुलिस को यह मामला अपहरण से जुड़ा होने का भी अंदेशा है। बच्चे के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। बच्चे के पेट व छाती पर पटसन की रस्सी बंधा होने से भी इस बात को बल मिलता है। इस वजह से झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के सभी थानों को बच्चे के शव की तस्वीर भेज पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में हाल के दिनों में थानों में दर्ज मिसिंग मामले की शिकायत को भी खंगाला जा रहा है।इस बीच बरहड़वा थाना प्रभारी ने कांड संख्या २११/२१के तहत आपराधिक षड्यंत्र रचकर बालक की हत्या कर शव को छुपाने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज छानबीन की जा रही है।शव का पोस्टमार्टम राजमहल अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। साथ ही बताया गया की पहचान नहीं होने के चलते प्रावधान के मुताबिक 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा।

संवाददाता: मालदा।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें