live aap news : मालदा इंग्लिश बाजार थाना ने चोरी की मोटर साइकिलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
इस संदर्भ में इंग्लिश बाजार थाने के आईसी आशीष दास ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मालदा जिला मेडिकल कॉलेज और जिला न्यायालय सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी जो चिंताजनक है।चोरी की बढ़ती घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया के निर्देश पर सघन जांच अभियान शुरू किया गया और कमल हुसैन 22 वर्षीय यदुपूर का रहनेवाला को इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर गुलामगंज के शाहबाजपुर इलाके से 23 वर्षीय अरमान शेख गिरफ्तार किया गया। जहां से पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल की बरामदगी की। पुलिस दोनों तस्कर से पुछताछ कर रही है वहीं प्राप्त जानकारी पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।आज दोनों तस्करों को मालदा जिला अदालत में हाजिर किया गया।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










