Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

Malda,BSF news :सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया ‘स्वर्ण जयंती शोर्य प्रदर्शनी’ यात्रा

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

Live aap news :1971 में बाग्लादेश को प्राप्त विजय में अतुलनीय योगदान को स्मरण करने व जन-जन तक शौर्य गाथा को पहुचाने हेतु सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया ‘स्वर्ण जयंती शोर्य प्रदर्शनी’ यात्रा।
वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की ऐताहासिक विजय व वर्तमान में बांग्लादेश की मुक्ति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 दिंसम्बर 2021 को सीमांत मुख्यालय राजरहाट कोलकाता से स्वर्ण जयंती शोर्य प्रदर्शनी यात्रा का शुभारम्भ वाई बी खुरानिया, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पूर्वी कमान एवं तौफिक हसन, डिप्टी हाई कमिश्र्नर, बांग्लादेश व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिती में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्वर्ण जयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता, कृष्णानगर और बहरमपुर होते हुए आज दिनांक छठें दिन क्षेत्रीय मुख्यालय मालदा के अंतर्गत 17 माईल बीएसएफ कैम्प वैष्णवनगर पहुंचा। जहाँ कैम्पस के नजदीक 18 माईल टोल प्लाजा के समीप स्वर्ण जयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा का स्वागत करते जितेंद्र कुमार सिंह, कार्यवाहक समादेष्टा, 70 वीं वाहिनी, अन्य अधिकारियो व जवानों सहित वीरनगर सरकारटोला, मुकुंदटोला, चामाग्राम, लक्खीपुर और ग्रामीणों द्वारा किया गया। उससे पहले एक दिन पूर्व सीडीएस विपीन रावत सहित अनेक सैनिकों के अकस्मात दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद उपस्थित जनसमुह को प्रदर्शनी यात्रा में उल्लेखित चित्रों के माध्यम से बीएसएफ के सैनिको की वीरता और साहस सहित किये गए अतुलनीय योगदान के बारे में बताया गया। जिनके बलिदान की बदौलत 1971 में बांग्लादेश एक नए राष्ट्र के रूप में निर्माण हुआ।
तदुपरान्त बीएसएफ कैम्प वैष्णवनगर में सुधीर हुड्डा, उप महानिरिक्षक क्षेत्रिय मुख्यालय मालदा व 70 वीं वाहिनी, 78 वीं वाहिनी और 35 वीं वाहिनी के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिती में स्वर्ण जयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा के बारे में चित्रो के माध्यम से बताया गया और अंत में सुधीर हुड्डा, उप महानिरिक्षक क्षेत्रिय मुख्यालय मालदा एवं अन्य गणमान्यो की उपस्थिती में प्रदर्शनी यात्रा को हरी झंडी दिखा कर सीमांत मुख्यालय उत्तर बंगाल के इलाके लिए रवाना किया गया।

संवाददाता: मालदा।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement